मजफ्फरपुर(बिहार)जिले में भीड़ ने एक दुष्कर्म के आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। पहले लोगों ने आरोपी के रस्सी से हाथ पैर को बांधा दिया है, फिर उसकी धुनाई की गई। उस पर 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार करने का आरोप है।सूचना है कि आरोपी मासूम बच्ची को लालच देकर खेत में लेकर गया था। परिजनों को बच्ची बेहोशी की हालत में खेत में मिली थी। मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र का है।
आरोपी रवि कुमार ने 26 जनवरी को ही इस घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद वह आरोपी फरार हो गया था। पीड़ित बच्ची से पूछताछ हुई तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी।घटना की जानकारी के बाद गांव में तनाव हो गया। ग्रामीणों ने आरोपी को 27 जनवरी को धर दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई की। फिर रस्सी से हाथ-पैर बांध कर पिटाई की। इधर, पीड़िता को मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।आरोपी की पिटाई का वीडियो सोसल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। उसमें सिर्फ रस्सी से बंधे हाथ दिख रहा है, लेकिन उसकी स्थिति देखकर और पुलिस के बयान से पता लगा कि आरोपी की भीड़ ने जबरदस्त धुनाई की थी। मौके पर पहुंचे अहियापुर थाना के एक पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि भीड़ इतनी बेकाबू थी कि आरोपी के साथ कुछ भी हो सकता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अनियंत्रित भीड़ की चुंगल से आरोपी को छुड़ाया। इसके बाद उसका इलाज कराया गया।स्थिति में सुधार होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
पीड़ित बच्ची स्थित चिंताजनक
पीड़ित बच्ची के संबंध में बताया जा रहा है कि उसकी अभी स्थिति ठीक नहीं हुई है। रुक रुककर पेट में दर्द होने की शिकायत कर रही है। बच्ची अभी एसकेएमसीएच में भर्ती है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जब बच्ची खेत में अचेत अवस्था में मिली थी तो उस समय उसकी हालत नाजुक बनी थी। वह ठीक से कुछ बता नहीं पा रही थी।उपचार होने के बाद उसे होश आया। तब उसने घटना की जानकारी और आरोपी का नाम बताया था।
अहियापुर थाने की एसआई प्रियंका कुमारी ने उसका बयान दर्ज किया। बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है।टाउन डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की प्रक्रिया की जा रही है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment