Home

90.36% मतदाता जुड़े, अब डेढ़ लाख की तलाश

छपरा:सारण जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में अब तक 90.36 प्रतिशत मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म अपलोड हो चुके हैं। कुल 31 लाख 34 हजार 108 मतदाताओं में से 28 लाख 31 हजार 840 के फॉर्म डिजिटाइज्ड किए जा चुके हैं। अब केवल एक लाख 50 हजार 921 फॉर्म अपलोड होने बाकी हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि अभियान मिशन मोड में चल रहा है। जिले के 3039 बीएलओ, 9117 वॉलंटियर्स, 6683 बूथ लेवल एजेंट और सभी राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष फील्ड में सक्रिय हैं। सभी का लक्ष्य है कि एक अगस्त 2025 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट निर्वाचक सूची में कोई योग्य मतदाता छूटे नहीं।

अब तक बीएलओ द्वारा 55 हजार 23 मृत, 14 हजार 383 दोहरी प्रविष्टि, 57 हजार 336 स्थायी रूप से स्थानांतरित और 24 हजार 605 अनुपस्थित मतदाता चिन्हित किए जा चुके हैं। इनकी गणना के बाद शेष बचे मतदाताओं की संख्या घटकर लगभग डेढ़ लाख रह गई है।

बीएलओ तीन बार से अधिक घर-घर जाकर संपर्क कर चुके हैं। अब एक और दौरा शुरू किया गया है। सभी राजनीतिक दलों को विधानसभा वार छूटे हुए मतदाताओं की सूची हार्ड और सॉफ्ट कॉपी में दी जा चुकी है।

देश के अन्य हिस्सों में अस्थायी रूप से रह रहे बिहार के मतदाताओं को जोड़ने के लिए भी प्रयास जारी हैं। चुनाव आयोग देशव्यापी विज्ञापन और अन्य माध्यमों से उन्हें सूचित कर रहा है। बीएलओ और बीएलए भी ऐसे मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। प्रत्येक बूथ पर बीएलओ और बीएलए की बैठकें हो रही हैं, ताकि एएसडी चिन्हित किए जा सकें।

उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल ने बताया कि एक अगस्त 2025 को प्रारूप निर्वाचक सूची प्रकाशित होगी। यदि किसी का नाम गलती से जुड़ गया हो या छूट गया हो, तो 30 अगस्त 2025 तक दावा या आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। इसके लिए कोई भी निर्वाचक, राजनीतिक दल या उनके बूथ लेवल एजेंट आवेदन कर सकते हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

1 week ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

3 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

4 weeks ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

4 weeks ago