भगवानपुर हाट(सीवान)युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र सीवान के तत्वाधान में प्रखंड क्षेत्र के हुलेसडा गांव में चल रहे 90 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन किया गया।
कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि किया गया।उसके बाद जिला युवा अधिकारी कार्तिक सिंगला को शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस प्रशिक्षण में 25 लड़कियां शामिल हुई थी।आज सभी प्रतिभागियों को जिला युवा अधिकारी कार्तिक सिंगला द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। जिला युवा अधिकारी कार्तिक सिंगला ने कहा कि भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र द्वारा कई सारे प्रशिक्षण चलाए जाते हैं जैसे सिलाई कटाई, संगीत,कंप्यूटर ,खेलकूद जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाता है ।प्रशिक्षण के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए व रोजगार सृजन के लिए यह बेहतर प्रयास है।वर्तमान समय मे तकनीकी शिक्षा आवश्यक है और इस प्रशिक्षण से लड़कियां आत्मनिर्भर बनेंगी।इस अवसर पर प्रशिक्षिका अनीता श्रीवास्तव स्वयंसेवक विनय शंकर सिन्हा, टिंकी कुमारी, राजेश श्रीवास्तव , अमरेश सिंह, राजन कुमार ,राहुल कुमार, मधु कुमारी,पूजा कुमारी रोशनी कुमारी, नेहा कुमारी , शिवानी कुमारी ,अर्धना कुमारी, खुशी कुमारी, आशा कुमारी,अंजलि कुमारी आदि मौजूद थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment