Homeझारखंडदेश

झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी में स्कूली बच्चों को मध्यान भोजन में मिलता है माड़-भात

प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के जांच में हुआ खुलासा

विनय बिरनी
गिरिडीह(झारखंड)जिले के बिरनी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलिडीह झारखंड प्रदेश के अन्य विद्यालयों से अलग है। सरकार द्वारा स्कूली बच्चों को पोषणयुक्त भोजन देने के लिए मध्यान भोजन अभियान चलाकर ग्रमीण क्षत्रों के बच्चों को दिमागी एवं शारीरिक तौर पर दुरुस्त कर रही है परन्तु इस विद्यालय प्रधानाध्यक और विद्यालय के सचिव के मिलीभगत से बच्चों को मध्याह्न भोजन में माड-भात खाने को मजबूर है।

विद्यालय में जांच करने पहुंचे प्रमुख और उपप्रमुख

मिली सूचना के आधार पर शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख रामु बैठा,उपप्रमुख शेखर सुमन एवं सासंद प्रतिनिधि तुलसी यादव ने संयुक्त रूप से विद्यालय पहुंचकर इसकी जांच किया तो मामला उजागर हुआ।इन प्रतिनिधियों से बच्चों ने कहा माड़- भात के साथ सत्तु दिया जाता है। इसके अलावा बच्चों ने कहा कभी कभार केला दिया जाता है वह भी एक केला को तीन बच्चों में बंटा जाता है। अंडा तो आज तक नहीं मिला। इस सम्बंध में बीइओ अशोक कुमार ने कहा मामला बहुत ही गम्भीर है यदि ऐसा सही है तो तत्काल उन्हें प्रधानाध्यापक के प्रभार से मुक्त करते हुए विधालय के दूसरे योग्य शिक्षक को प्रभार दिया जाए। वहीं सचिव से बात करने की कोशिश की गई परन्तु उन्होंने फोन का जवाब नहीं दिया।