Homeदेशबिहारविविध

महिलाओं से संवाद के लिए 70 हजार जगहों पर कार्यक्रम

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने महिला संवाद जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम राज्य के सभी गांवों में आयोजित किया जा रहा है। कुल 70 हजार स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। इसमें दो करोड़ से ज्यादा महिलाएं भाग लेंगी।

हर गांव की महिलाओं को कार्यक्रम में बुलाया जाएगा। इसमें सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी। योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी। सरकार के कार्यों को वीडियो फिल्म के जरिए दिखाया जाएगा। इसके लिए हर कार्यक्रम स्थल पर जागरूकता वाहन तैनात किया जाएगा। इन वाहनों में बड़े टीवी स्क्रीन लगाए गए हैं। लगभग 600 जागरूकता वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है।

कार्यक्रम में यह भी चर्चा होगी कि आगे महिलाओं के लिए किस तरह की योजनाओं की जरूरत है। इसके लिए सुझाव भी लिए जाएंगे।