torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack अवैध हथियार के साथ बाइक सवार चार युवक गिरफ्तार - गौरी किरण
Homeक्राईमदेशबिहार

अवैध हथियार के साथ बाइक सवार चार युवक गिरफ्तार

खैरा:22 जून की रात करीब 10:10 बजे खैरा थाना की गश्ती टीम ने नगरा की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश की। बाइक पर चार युवक सवार थे। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर चारों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक चाकू, चार मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में चारों युवक बरामद सामान के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने सभी सामान जब्त कर चारों को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में खैरा थाना में कांड संख्या 133/25, दिनांक 23 जून 2025 को आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी) ए, 26 और 35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार युवकों की पहचान किशन कुमार, पिता अखिलेश राम, निवासी गौरा, थाना गौरा, जिला सारण। आकाश कुमार, पिता गोविन्दा राम, निवासी विशनपुरा, थाना गौरा, जिला सारण। अंकित कुमार, पिता स्वर्गीय सुरेश प्रसाद, निवासी कन्हौली, थाना बनियापुर, जिला सारण। राकेश कुमार, पिता राजु राम, निवासी कन्हौली मनहर, थाना बनियापुर, जिला सारण के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी में खैरा थाना अध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।