Homeदेशबिहारराजनीति

तेजस्वी को बड़ी ताकत, पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा थमा आरजेडी का दामन

पटना:बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल बदलना शुरू हो गया है। इस दौड़ में तेजस्वी यादव एनडीए से आगे निकलते दिख रहे हैं। उन्होंने भाजपा, जदयू और लोजपा को एक साथ बड़ा झटका दिया है। इन तीनों दलों के साथ रह चुकीं बिहार की पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद रेणु कुशवाहा ने आज आरजेडी का दामन थाम लिया। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में तेजस्वी यादव ने उन्हें सदस्यता दिलाई। उनके साथ राघवेंद्र कुशवाहा ने भी आरजेडी की सदस्यता ली।

रेणु कुशवाहा तीन बार विधायक और एक बार सांसद रह चुकी हैं। वह दो बार बिहार सरकार में मंत्री भी रहीं। 1999 में जेडीयू के टिकट पर उन्होंने आरजेडी नेता आरके राणा की पत्नी को हराया था। उनका खुद का मजबूत वोट बैंक है। अब उनके आरजेडी में आने से माना जा रहा है कि पार्टी को कुशवाहा समाज का बड़ा समर्थन मिलेगा।

हाल ही में आए सर्वे में तेजस्वी यादव को बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद बताया है।