Homeचुनावदेशबिहारराजनीति

बिहार में राजद की बनेगी सरकार : मुरारी दास त्यागी

अयोध्या : बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनेगी। सरकार बनने के बाद बिहार अभूतपूर्व विकास करेगा। तेजस्वी के नेतृत्व में बिहार से बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का खात्मा होगा। बिहार के लोग अब विकास चाहते हैं, ना कि भाजपा का सांप्रदायिक दृष्टिकोण। उक्त बातें राम दरबार ट्रस्ट सरौती सिवान के पीठाधीश्वर महंत मुरारी दास त्यागी ने कहीं। मुरारी दास त्यागी ने आज कार्तिक एकादशी के दिन अयोध्या राम घाट पर राजद सरकार बनाने के लिए संकल्प किया और विशेष अनुष्ठान का आगाज किया।

इसके बाद मुरारी दास त्यागी के नेतृत्व में अयोध्या लोहा लांगड़ी स्थित खालसा में एकादशी का पूजन किया गया। संध्या काल में भजन आरती के बाद एकादशी व्रत रखने वाले संतो और पुजारियों को फलाहार कराया गया। मुरारी दास त्यागी ने बताया कि अयोध्या में संतो की एक टोली तेजस्वी यादव की सरकार बनाने के लिए विशेष अनुष्ठान कर रही है। बिहार में निसंदेह राजद की सरकार बनेगी।

Leave a Reply