भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के गोपालपुर बड़ौरा टोले बड़ौरा में शुक्रवार को बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।मृत युवक गांव के कमलदेव प्रसाद यादव के 20 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार राय है। मृत युवक एक टेन्ट हाउस में बिजली का कार्य करता था। करंट प्रवाहित तार के सम्पर्क में आने से उसकी वहीं मौत हो गई। करेंट लगने पर युवक को तत्काल इलाज के लिए भगवानपुर सीएचसी लाया गया। लेकिन उसकी मौत हो गई थी। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक की मौत की खबर लगते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक की मां विमला देवी, पिता कमलदेव यादव व परिजनों के चीत्कार से उपस्थित लोग डबडबा गए। घटना की खबर मिलते हीं ग्रामीणों व शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ गई। स्थानीय मुखिया जितेन्द्र कुमार पासवान ने परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने उन्हें हरसंभव मदद करने की बात कही। मृत युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह कोरोना काल में प्रदेश से आय था। वह चंडीगढ़ में बिजली मिस्त्री का काम करता था। कोरोना में घर आने पर वह टेन्ट हाउस में काम कर परिवार के परिवरिश में सहयोग करता था। उसके दो भाई राजू राय व दिनेश राय बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। उसकी बहन सरोजी देवी की शादी हो चुकी है। युवक गांव में एक श्राद्ध कार्यक्रम में बिजली का तार जोड़ रहा था, तभी यह घटना घटी। युवक की मौत के बाद गांव में मातम छा गया।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment