Home

सिवान सदर अस्पताल में बनेगा 30 बेड का यक्ष्मा केंद्र

सिवान:सदर अस्पताल परिसर में जल्द ही क्षेत्रीय यक्ष्मा केंद्र का निर्माण होगा। इसमें 30 बेड की सुविधा होगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने 4 अप्रैल को पीकू वार्ड के उद्घाटन के दौरान इसका निर्देश दिया था। उन्होंने यक्ष्मा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा था कि टीबी मरीजों को बेहतर इलाज मिले, इसके लिए एक छत के नीचे सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

सिविल सर्जन डॉ श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री का मानना है कि राज्य में बेहतर चिकित्सा सेवा और आधारभूत संरचना विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है। इसी के तहत सिवान में क्षेत्रीय यक्ष्मा केंद्र की स्थापना की जा रही है। इसके लिए सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

टीबी एक संक्रामक रोग है। इसके इलाज के लिए पहचान, जांच और प्रबंधन जरूरी होता है। 30 बेड वाले यक्ष्मा विभाग में सभी मूलभूत और विशेष सुविधाएं होंगी। इससे मरीजों को बेहतर देखभाल मिलेगी और संक्रमण पर नियंत्रण होगा।

स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक और यक्ष्मा विभाग के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ बाल कृष्ण मिश्र ने परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक, बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ने कहा कि टीबी उन्मूलन अभियान के लिए एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलना जरूरी है। यक्ष्मा विभाग में सामान्य मरीजों, मल्टी-ड्रग रेसिस्टेंट (एमडीआर-टीबी) मरीजों और गंभीर रोगियों के लिए हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) अलग-अलग होंगी। हर बेड के पास ऑक्सीजन सप्लाई, बायोमेडिकल वेस्ट डिस्पोजल सिस्टम और पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था होगी।

डिजिटल एक्स-रे मशीन, सीबी-नैट और ट्रूनैट जैसी जांच सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। बलगम, खून और अन्य जरूरी जांच की सुविधा प्रयोगशाला में होगी। मरीजों को पोषणयुक्त आहार मिलेगा। डाइटिशियन की सलाह और काउंसलिंग की सुविधा भी रहेगी।

स्वास्थ्य शिक्षा और परामर्श के लिए अलग काउंटर होगा। प्रशिक्षित डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन की पर्याप्त संख्या में तैनाती की जाएगी। मरीजों की गोपनीयता बनी रहे, इसके लिए संवेदनशील वातावरण तैयार किया जाएगा। सामाजिक भेदभाव से बचाने के उपाय भी किए जाएंगे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago