बसंतपुर(सीवान) पुलिस को देख भाग रहे एक बाइक सवार युवक को पीछा कर किया गिरफ्तार।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के बयान पर काडं संख्या 36/22 दर्ज किया गया है। जिसमें कहा गया हे कि बीते शनिवार की दोपहर गुप्त सूचना मिली की एक ग्लेम्बर बाइक पर सवार तीन युवक ग्रामीण बैंक के सीएससी के सामने खड़े है।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ पहुँच तबतक पुलिस के आने की भनक मिलते ही तीनों युवक भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिस बल के सहयोग से बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक से बाइक के विषय में पूछताछ करने उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पूछताछ के दौरान अपना नाम आलोक कुमार यादव पिता स्वः अखिलेश राय ग्राम शहरकोला बताया। मौके से भागने वाले साथियों के संबंध में पूछने पर प्रदुमन कुमार पिता कवीन्दर ठिकेदार घर- धनौवा दूसरा विवेक कुमार उर्फ चीकू पिता शत्रुध्न राय ग्राम शहरकोला बताया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया बाइक को जब्त कर लिया गया है साथ ही गिरफ्तार आलोक को रविवार को जेल भेज दिया गया। अन्य दोनों साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है
बसंतपुर में 203 लोगों की की गई कोरोना जांच
बसंतपुर(सीवान)प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कोविड 19 रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से रविवार को 203 लोगों की कोविड जांच की गई। 90 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के सैंपल लिए गए।
पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कुमार रविरंजन ने बताया कि बसंतपुर में रविवार को एंटीजन टेस्ट से कोविड जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि बिना वजह लोग घरों से बाहर न निकले। बहुत जरूरत पड़ने पर बाहर निकलें भी तो मास्क व सोशल डिस्टेंशिंग का अनुपालन का ख्याल जरूर रखें। जांच कर्मियों में राहुल कुमार यादव, चन्दन कुमार आदि मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment