महाराजगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात्रि में छापेमारी कर 5 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध मे थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तक्कीपुर गांव में एक शराब धंधेबाज चोरी छिपे अवैध रूप से देशी शराब का धंधा किए हुए है। पुलिस को सूचना मिलते ही उक्त गांव में छापामारी कर पुलिस ने एक धंधेबाज गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव निवासी नगीना मांझी के पुत्र दयाशंकर मांझी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मध निषेध के धाराओं के तहत गिरफ्तार शराब तस्कर को महाराजगंज थाना कांड संख्या 31/22 दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment