बाप और बहनोई ने मिलकर किया हत्या
भेटवलिया के युवक से शादी करना चाहती थी युवती
भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के सरहरी गांव के चंवर में बुधवार को बोरे में बंद मिली सिरकटी युवती के शव की पहचान होने के उपरांत पुलिस ने हत्या के मामला उजागर कर दिया है। शव बरामद के तीसरे दिन शुक्रवार को पुलिस ने युवती के पहचान उजागर की। बरामद शव में चौकीदार के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस शव व हत्यारे की शिनाख्त के लिए पड़ताल में लगी थी। सिरकटी शव की शिनाख्त सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के सोनिया गांव के सुरेन्द्र राय की 19 वर्षीय पुत्री सीमा कुमारी के रूप में हुई है। उसका पिता यूपी के बरेली में चीनी मिल में काम करता है। इस हत्याकांड की खुलासा करते हुए भगवानपुर पुलिस ने बताया कि पिता सुरेन्द्र राय ने अपने दामाद बसंतपुर थाना क्षेत्र के खेढ़वां गांव के राकेश यादव के साथ मिलकर 12 जुलाई को गला काटकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह बरेली चला गया जबकि दामाद फरार हो गया है। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि उसके पिता से फोन पर बात करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस दोनों की गिरफ्तार करने लिए लगी हुई है।युवती की हत्या के संबंध में बताया जा रहा है की जनता बाजार थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और युवती उसी के साथ शादी करना चाहती थी। लेकिन परिजनों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। परिजनों ने उसकी शादी किशनगंज में तय कर दी।जिसमे 26 जून को शादी की तिथि तय की गई थी। लेकिन युवती ने वहां शादी करने से इनकार कर दिया। इससे परिजन अपनी प्रतिष्ठा का इसु बना लिए।इसके बाद षड्यंत्र कर बरेली ले जाने के बहाने पिता उसे लेकर मलमलिया मोड़ आए। वहां उसका दामाद भी पहुच गया। लेकिन दोनों ने बस नहीं होने की बहाना बनाकर उसे खेढ़वां चलने को कहा। दोनों उसे खेढ़वां ले जाने के क्रम ही रास्ते में पिता ने गला काटकर उसकी हत्या कर दी।युवती के सिर को चंवर में फेंक दिया। जबकि शरीर को बोरे में बंद कर चंवर में उपजे खड़ में फेंक दिया। उसके बाद वह बरेली चला गया है। हत्याकांड का खुलासा होने के बाद पुलिस आगे की प्रक्रिया में लगी हुई है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment