Home

सांगा यात्रा में दिखा स्वाभिमान, एकता और गौरव का संगम

जहानाबाद:सारण के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी की “सांगा यात्रा” गुरुवार को जहानाबाद पहुँची। यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और ऐतिहासिक गौरव को जन-जन तक पहुँचाना है। दौरे की शुरुआत दौलतपुर के सौम्या मार्बल परिसर से हुई। यहाँ समाज के सैकड़ों लोगों ने सांसद का स्वागत किया।

इसके बाद यात्रा एनवा गाँव पहुँची। यहाँ साकेश सिंह के आवास पर जनसंवाद हुआ। फिर ढ़कनी बिघा में रामप्रवेश सिंह के घर, कुरथा में जयप्रकाश सिंह के निवास, किंजर में सूर्य मंदिर के पास, मठिया में सत्येन्द्र सिंह के घर, अरवल मोड़ के पास और अंत में सकरी गाँव में संतोष सिंह के निवास पर कार्यक्रम हुए। हर जगह सांसद ने समाज के लोगों से संवाद किया। एकता, स्वाभिमान और इतिहास के संरक्षण की बात कही।

सांसद रुडी ने कहा, यह यात्रा राणा सांगा की प्रेरणा से संचालित है। उन्होंने भारतीय स्वाभिमान और एकता की मिसाल पेश की थी। यह यात्रा बाबू वीर कुंवर सिंह शौर्य जयंती पर पटना में हुए विराट क्षत्रिय सम्मेलन में शामिल लोगों के प्रति आभार प्रकट करने का माध्यम है।

जहानाबाद में यात्रा के दौरान सीवान से जदयू नेता अजय सिंह, शौर्य जयंती आयोजन समिति के अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, हम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह, क्षत्रिय संघ के रामप्रवेश सिंह, भाजपा जिला महामंत्री शुभम राज, पूर्व महामंत्री निरंजन कुमार बबलू, युवा मोर्चा के गौरवश्री अवधेश सिंह, सप्पु सिंह मुखिया, साकेत सिंह, उमेश सिंह, अशोक सिंह मंडल अध्यक्ष, सौरव सिंह, चंदन सिंह, पूर्व महामंत्री गोपाल सिंह, सुधीर सिंह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, ई. सत्येन्द्र सिंह, मनोरंजन सिंह, अनिल सिंह, जयन्त सिंह, बिन्नी सिंह, दीपक सिंह, अनुराग प्रताप और शुकुल सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सांसद ने कहा, यह जागरण किसी एक वर्ग की बात नहीं है। यह भारत की बहुलतावादी संस्कृति, वीर परंपरा और राष्ट्रीय गौरव का उत्सव है। “सांगा यात्रा” की शुरुआत मुजफ्फरपुर से हुई थी। यह शिवहर, आरा, गया, अरवल, वैशाली, मुंगेर, जमुई, मोतिहारी सहित कई जिलों में जाएगी। सांसद रुडी इन जगहों पर जनसंवाद कर समाज को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा समाज में नई ऊर्जा लाएगी और बिहार की धरती पर वीरता, त्याग और एकता की परंपरा को मजबूत करेगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago