भगवानपुर हाट:प्रखंड क्षेत्र के भेड़वानिया महादलित टोला सहित अन्य अनुसूचित जाति और जनजाति टोला में शनिवार को डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन हुआ। सरकार आपके द्वार, हर टोला, हर परिवार, हर सेवा कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर की शुरुआत डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। शिविर में अनुसूचित जाति और जनजाति के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
लाभुकों से योजनाओं के लाभ और समस्याओं की जानकारी ली गई। मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया गया।
शिविर में शामिल महिलाओं ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की सराहना की। शिविर प्रभारी प्रखंड पणन पदाधिकारी रवि कुमार, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश कुमार प्रसाद, पंचायत सचिव चंदन कुमार, कार्यपालक सहायक केशव रंजन, विकास मित्र अरविंद कुमार, विकास मित्र सहयोगी सरोज देवी, सीमा देवी, रामवती देवी, कुसुम देवी, अनिता देवी, दुर्गावती देवी, सरिता देवी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment