Home

पश्चिम चंपारण मे शादी करने जा रहे युवक के घर अचानक पहुंची फेसबुक फ्रेंड, और सरेआम बोली मैं इनकी पत्‍नी हूं

बिहार(बिहार)पश्चिम चंपारण में एक अनोखी घटना की चर्चा इन दिनों जोर-शोर से चल रही है। विदेश में रहते हुए फेसबुक की दोस्ती आहिस्ता-आहिस्ता कब प्यार में बदल गई। युवक के विदेश से वापस आने के बाद दोनों ने मंदिर में शादी रचाई। युवक के घर वाले भी गांव में पहले से शादी फ‍िक्‍स कर तैयारी में जुटे थेे। युवक भी धूमधाम से अपनी शादी की तैयारी कर रहा था।

इसी बीच दिल्ली से एक महिला अचानक युवक के गांव पहुंची, और युवक का सारा राज खोल कर रख दी।दो साल की दोस्ती व चार माह पहले दिल्ली के एक मंदिर में शादी करने के बाद दूसरी शादी करने जा रहे दनियाल परसौना गांव निवासी श्रीनाथ चौधरी (24) को पुलिस पकड़कर थाने लाई थी।

थाने में बैठी महिला को देख वह दंग रह गया। दरअसल, थाने में बैठी दिल्ली महिपालपुर निवासी महिला लिजा खान (36) ने पुलिस में शिकायत की थी कि श्रीकांत चौधरी उसका पति है और मुझे छोड़ दूसरी शादी करने जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए साठी के थानाध्यक्ष उदय कुमार ने युवक और उसके स्वजनों को थाने बुलाया। करीब चार घंटे के मान मनौवल के बाद महिला अपनी शिकायत वापस ले ली और श्रीनाथ चौधरी के घर चली गई। बताया जाता है कि आगामी 22 जनवरी को श्रीनाथ चौधरी की शादी नौतन के तुमकड़िया गांव में होने वाली थी।

लिजा खान नामक यह महिला दो बच्चों की मां और तलाकशुदा है। फिर भी युवक के स्वजन उसे अपनाने के लिए तैयार हो गए। हालांकि महिला कुछ दिनों बाद युवक से बोली- जाओ तुमको माफ करती हूं और चली गई दिल्ली।लिजा ने बताया कि श्रीनाथ चौधरी से उसे 2019 में दोस्ती हुई। फेसबुक चैट के माध्यम से दोनों में प्यार पनपने लगा। उस वक्त श्रीनाथ सऊदी अरब में था। दोनों प्रतिदिन घंटों चैट करते थे। अगस्त 2021 में श्रीनाथ भारत आया तो दोनों की मुलाकात हुई और एक मंदिर में जाकर शादी कर ली। उसके बाद किराए के कमरे में रहने लगे। दो सप्ताह पूर्व श्रीनाथ अपने घर आया। यहां उसकी शादी की तैयारी होने लगी। चूंकि दिल्ली के महिपालपुर में जहां ये दोनों किराए के कमरे में रह रहे थे, वहां श्रीनाथ के गांव के अन्य युवक भी थे। इधर, तीन- चार दिनों से लिजा की मोबाइल पर श्रीनाथ से बातचीत नहीं हो रही थी, तो उसकी बेचैनी बढ़ी। तभी श्रीनाथ के गांव के एक युवक ने बता दिया कि श्रीनाथ की शादी हो रही है। अब वह एक- दो माह के बाद हीं आएगा। इतना सुनते हीं लिजा ट्रेन से साठी आ गई।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago