भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड परिसर में स्थित ई किसान भवन में गुरुवार को गेहूं बीज वितरण की सूचना मिलने पर गेहूं बीज के लिए सुबह में ही किसानों की भीड़ उमड़ गई। प्रखंड क्षेत्र के दूर दराज गांव से किसान गेहूं के बीज के लिए सुबह में ही पहुंच लाईन में लग गए और अपनी बारी का इंतजार करने लगे। अधिक भीड़ होने के कारण किसानों के बीच अफरातफरी हों गई थी। इसपर कृषि विभाग के कर्मियों ने स्थिति को सँभालने के लिए थाने से पुलिस बल बुलाकर तैनात करना पड़ा।
वही किसानों को गेहूं बीज के साथ मक्का का बीज मिलने पर नाराज किसानों ने कहा की जबरदस्ती कर्मियों के द्वारा गेहूं बीज के साथ मक्का का बीज देने की बात कही। मालूम हों की प्रखंड क्षेत्र में लक्षित बीज के अनुपात में बीज नहीं मिलने पर तीन दिन तक किसानों के बीच बीज वितरण बंद हों गया था। जिसके कारण किसान बीज लेने के लिए ई किसान भवन पहुंचने के बाद खाली हाथ लौट जा रहे थे। लेकिन गुरुवार को जैसे ही बीज वितरण की सूचना मिलने पर गेहूं बीज लेने के लिए किसान पहुंच गए।
मिली जानकारी के अनुसार एक पंचायत में 1.25क्यूंटल मक्का का बीज किसानों के बीच वितरण करना हैं, जिसमे एक किलो मक्का बीज के एवज में 150 रुपया लेना हैं।इस संबंद में प्रखंड कृषि पदाधिकारी यदुनंदन वर्मा ने बताया की कृषि विभाग ने किसानों को गेहूं बीज के साथ मक्का का बीज लेना हैं। यह सरकार के तरफ से ही व्यवस्था की गई हैं।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment