कंप्यूटर सीखने जाने के दौरान कई मनचले करते थे परेशान
लिखित शिकायत पर भी पुलिस ने नहीं लिया कोई संज्ञान
हाजीपुर(वैशाली)जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में एक युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। बताया गया है कि मृत युवती सोनम कुमारी(17 साल) भुआलपुरपुर उर्फ बहादुरपुर पंचायत के ग्राम बहादुरपुर निवासी उमेश महतो की पुत्री बताई गई है।
हत्या के सम्बंध में मृतका के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री कम्प्यूटर सीखने के लिये गोरौल बाजार में जाती थी।इसी दौरान कई लफंगे उसका पीछा किया करते थे और उसके पढ़ाई में बाधा डालते थे।इसी में से एक मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के मलकौनी गांव निवासी जय मंगल महतो का पुत्र अनिल कुमार था जो अपने बहनोई महेश महतो के घर पर रहता था। मृतका एवं महेश महतो एक दूसरे का पड़ोसी है।
महेश मृतका का चचेरा भाई लगता है।इसी सम्बन्ध में अनिल मृतका को कई महीनों से परेशान कर रहा था।उसके साथ साथ कई और लफंगे भी परेशान करते थे।गांव में हो रहे बदनामी से मृतका एवं उसके घर बाले डर और दहशत में जी रहे थे।डर के मारे अपना मुंह नही खोल पाते थे। मृतका के पिता मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। मृतका इन सब बातों से दूर अपनी शिक्षा पूरी करनी चाहती थी लेकिन इन लफंगो ने मंगलवार की देर रात्रि फूस को झोपड़ी में पीछे से टाटी काट कर अन्दर दाखिल हो गया और गला दबाकर सोनम की हत्या कर शव के गले मे फंदा डालकर लटका दिया। हालांकि मृतका के पिता पास में ही सोया हुआ था लेकिन उसे कुछ पता नही चल सका।जब वह सुबह उठा तो देखा कि सोनम की मौत हो चुकी है। वह बीते 3 जून को सब बातों की जानकारी लिखित रूप से गोरौल थाने को दिया था लेकिन वहां से भी उसे न्याय नही मिला।वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना था कि अनिल के आतंक से मृतका एवं उसका पूरा परिवार डरा हुआ था।मंगलवार को भी मृतका पढ़ाई कर गोरौल बाजार से लौटते समय अनिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर मृतका से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया था।
अश्लील हरकत भी करने की कोशिश किया गया था।घटना की सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक विकास कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजेश पंडित दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया है।समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नही की गई थ।वहीं थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बताया कि मामले की छानबीन किया जा रहा है।हत्या में जिस किसी की भी संलिप्तता होगी उसे बख्शा नहीं जायेगा।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment