Home

धान की रोपनी करने गई युवती के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से मौत,गांव में मातम

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के गोपालपुर बरौरा गांव के एक युवती धान की रोपनी करने के लिए खेत में गई थी तभी मंगलवार को उसके ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।मृत युवती गांव के अनवर अली की 22 वर्षीय पुत्री नेहा खातून बताई जा रही है।घटना के संबंध में स्थानीय लोगो ने बताया की धान की रोपनी के लिए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ युवती भी गई थी।इसी बीच हवा के साथ तेज गरज के साथ हल्की बारिश हो रही थी।इसी बीच तेज बिजली की चमक हुई।जिससे सभी लोग कुछ समझ पाते तब तक युवती के शरीर गंभीर रूप से झुलस गया।इसे देख धान की खेती में लगे अन्य लोग भी पहुंच गए और उसे तत्काल इलाज के लिए गांव के एक चिकित्सक से दिखाया। जहा चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया।युवती के मौत की सूचना मिलते ही माता शायदा खातून सहित परिवार के अन्य सदस्य के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।मृतक युवती अपने माता पिता की सबसे बड़ी संतान थी।युवती को एक बहन और दो छोटे भाई है।इनके पिता सब्जी बेचकर बच्चों के परवरिश करते है।घटना की सूचना पर मुखिया जितेंद्र कुमार पासवान सहित अन्य लोग पहुंच परिवार को सांत्वना दी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago