पुनौराधाम में बनेगा मां जानकी का भव्य मंदिर,सीएम ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी जानकार
सीतामढ़ी:बिहारवासियों के लिए गर्व की खबर है। मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम में अब भव्य मंदिर बनेगा। मंदिर का निर्माण अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर होगा। इसके साथ धार्मिक और सांस्कृतिक संरचनाएं भी विकसित की जाएंगी। इससे यह स्थान आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगा।

इस परियोजना का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसका मॉड्यूल भी सार्वजनिक किया गया है। मंदिर का आर्किटेक्चर पारंपरिक शैली में होगा। श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं रहेंगी। इस विकास कार्य से धार्मिक महत्त्व बढ़ेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार और आर्थिक प्रगति का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इस योजना की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लिखा कि मां जानकी की जन्मस्थली को समग्र रूप से विकसित किया जाएगा। मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन तैयार है। इसे सार्वजनिक किया जा रहा है।

सीएम नीतीश ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण बिहारवासियों के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।