Home

भागलपुर में हुई सड़क हादसे में भगवानपुर का एक मजदूर शामिल

शव की पहचान के लिए गए परिजन,पहचान होने पर गुरुवार को शव पहुंचने की संभावना
भगवानपुर हाट(सीवान)भागलपुर जिला के खरिक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 31 पर ट्रक व बस के टक्कर में नव मजदूरों की मौत मंगलवार को हुई थी।सभी मृत मजदूर सरिया लदे ट्रक पर सवार थे। मरने वाले मजदूरों में एक मजदूर भगवानपुर अंसारी टोला का अजमुल्लाह अंसारी का इकलौता पुत्र शमशाद अंसारी बताया जाता है । मृतक के परिजनों ने बताया कि शमशाद कोलकता के कांकिनरा में जुट मिल में काम करता था । देश मे लॉकडाउन होने पर एक सप्ताह पूर्व साईकिल से अपने घर के लिए चला । ग्रामीणों में चर्चा है कि वह नवगछिया के समीप सरिया लदी ट्रक पर अन्य मजदूरों के साथ सवार हो गया था । ट्रक
आगे बढ़ी तो सामने से आ रहज बस से टकरा गई । जिससे उसने सवार नौ मजदूरों की मौत हो गई ।
शमशाद के बैग में मिले आधार कार्ड , बैंक पास बुक के आधार पर वहां की पुलिस भगवानपुर
थाना को सूचन दी । सूचना के आधार पर बुधवार को परिजन छपरा से एंबुलेंस किराया पर लेकर भागलपुर के लिए प्रस्थान कर गए है । थानाध्यक्ष बिपिन कुमार ने बताया गुरुवार के सुबह तक शव भगवानपुर स्थित मृतक के पैतृक घर पर पहुंचने की संभावना है । शमशाद के सड़क हादसे में मौत कि खबर पर मां फातमा खातून एवं पत्नी नसीमा खातून का रोने धोने से हालत खराब हो चुका है।मृत युवक दो पुत्र मासूम अंसारी 11 वर्ष तथा साजिद अंसारी 5 पांच वर्ष है ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago