Home

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक का हुआ आयोजन

  • फाइलेरिया जैसे संक्रमण को जड़ से मिटाने के लिए ज़िला प्रशासन हैं कृतसंकल्पित: डीडीसी
  • कार्यक्रम की शत प्रतिशत सफलता के लिए आशा, आंगनबाड़ी सेविका से लिया जाएगा सहयोग
  • 28 सितंबर से किया जाएगा दवा का वितरण
  • 1950 टीम व दो सौ पर्यवेक्षकों के माध्यम से दवा का होगा वितरण

पूर्णिया(बिहार)ज़िले के सभी प्रखंडों में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की सफलता को लिए समाहरणालय सभागार में ज़िला उप विकास आयुक्त मनोज कुमार सिन्हा के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। स्वास्थ्य को लेकर संकल्पित राज्य सरकार के साथ ही ज़िला प्रशासन भी फाइलेरिया उन्मूलन को जड़ से समाप्त करने में लगी हुई है। जिसके तहत जिले के सभी 14 प्रखंडों में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम 28 सितंबर से चलाने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीडीसी मनोज कुमार सिन्हा ने जिले के सभी प्रखंड के एमओआईसी, बीएचएम तथा बीसीएम सहित सभी शामिल अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार, स्वास्थ्य विभाग के साथ ही फाइलेरिया जैसे संक्रमण को जड़ से मिटाने के लिए हम सभी को इसे सफ़ल बनाना है। बैठक के दौरान डीडीसी ने उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने प्रखंड के आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका व अन्य कर्मियों पूरी तरह से प्रशिक्षित करने का काम करेंगे। उसके बाद ही इनलोगों के माध्यम से दवा वितरण सुनिश्चित करेंगे और ज़िला से लेकर प्रखंड स्तर तक फाइलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी काम करने की जरूरत हैं।

कार्यक्रम की शत प्रतिशत सफलता के लिए आशा, आंगनबाड़ी सेविका से लिया जाएगा सहयोग:

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी (डीएमओ) डॉ आरपी मंडल ने बताया कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला संक्रामक रोग है। इससे बचाव के लिए सरकार द्वारा लोगों को मुफ्त में दवा दी जाती है। कार्यक्रम की शत प्रतिशत सफलता के लिए ग्रामीण स्तर पर आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा। क्योंकि इन्ही लोगों द्वारा 28 सितंबर से 12 अक्टूबर तक डोर टू डोर भ्रमण कर दो वर्ष से ऊपर के सभी बच्चों, युवाओं व बुजुर्गों को दवा की खुराक देंगे। जिसमें दो से पांच वर्ष के बच्चों को डीईसी एवं एलबेंडाजोल की एक-एक गोली खिलाया जाएगा, वहीं छह से चौदह साल के किशोर को डीईसी की दो तथा एल्बेंडाजोल की एक गोली तथा 15 साल के ऊपर के लोगों को डीईसी की तीन गोली एवं एल्बेंडाजोल की एक गोली की खुराक दी जाएगी। भ्रमणशील प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के टीम द्वारा सामने ही दवा खिलाई जाएगी। सबसे खास बात यह हैं कि डीईसी की गोली खाली पेट किसी भी ब्यक्ति को नहीं खाना है एवं एल्बेंडाजोल की गोली को चबाकर ही खाना है। इसके अलावे दो साल से कम उम्र के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को यह दवा नहीं खिलाई जाएगी। इसके अलावा जो भी किसी तरह की गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं उन्हें भी किसी तरह की दवा नहीं दी जाएगी।

1950 टीम व दो सौ पर्यवेक्षकों के माध्यम से दवा का होगा वितरण: सिविल सर्जन

सीएस डॉ उमेश शर्मा ने बताया कि ज़िले के सभी 14 प्रखंडों में 1950 टीम के अलावे 195 पर्यवेक्षकों के द्वारा लगभग 40 लाख 86 हज़ार 348 आबादी में घर घर जाकर लगभग 99 लाख 33 हज़ार डीईसी की गोली व एलबेंडाजोल की लगभग 40 लाख गोलियों का वितरण किया जाएगा। ज़िले में लगभग 50 मरीजों की पहचान की गई हैं जिसमें बनमनखी प्रखंड में सबसे ज्यादा मरीजों की पहचान हुई हैं।

बैठक में डीडीसी के अलावा सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा, डीपीएम ब्रजेश कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ एसके वर्मा, केयर इंडिया के डिटीएल आलोक पटनायक सहित कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago