दरभंगा:उच्च जातियों के विकास के लिए राज्य आयोग, बिहार की बैठक शुक्रवार को समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता आयोग के माननीय उपाध्यक्ष श्री राजीव रंजन प्रसाद ने की। इस दौरान आयोग के सदस्य श्री जय कृष्ण झा, श्री राजकुमार सिंह और श्री दयानन्द राय मौजूद रहे। दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त श्री कौशल किशोर और जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिलों के पदाधिकारी, बुद्धिजीवी, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। चर्चा का विषय उच्च जातियों में आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के सशक्तिकरण की कार्ययोजना रहा। सुझाव भी मांगे गए। श्री राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उच्च जातियों के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए भी सरकार गंभीर है।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अभी तक उच्च जातियों के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों का अलग से कोई आंकड़ा नहीं रखा गया है। सुझाव दिया गया कि पहले ऐसे आंकड़े संधारित किए जाएं, तभी कोई ठोस योजना बनाई जा सकती है। प्रमाण-पत्र बनवाने में आ रही कठिनाइयों की ओर भी आयोग का ध्यान दिलाया गया।
आयोग ने प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी को इस दिशा में जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। विमर्श के दौरान सुझाव आया कि आयोग ऐसी योजनाओं की अनुशंसा करे, जो अन्य जातियों के लिए पहले से लागू हैं और जिनकी उपयोगिता सिद्ध हो चुकी है। बैठक के अंत में श्री राजीव रंजन प्रसाद ने सभी का धन्यवाद दिया और भरोसा दिलाया कि आयोग सुझावों को राज्य सरकार तक पहुंचाएगा और उन्हें लागू कराने का प्रयास करेगा।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment