torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack मध्यस्थता केन्द्र में चिन्हित मामलों पर हुई समीक्षा बैठक - गौरी किरण
Homeदेशबिहारविविध

मध्यस्थता केन्द्र में चिन्हित मामलों पर हुई समीक्षा बैठक

छपरा:प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-सह-समन्वयक, मध्यस्थता समिति, संदीप पटेल ने की। बैठक में सभी मुंसिफ और न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, सारण शामिल हुए।

बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण के सचिव ब्रजेश कुमार भी मौजूद थे। यह बैठक ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान’ के 90 दिनों के अंतर्गत बुलाई गई थी। इसमें दुर्घटना दावा वाद, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, कमर्शियल विवाद, सेवा विवाद, आपराधिक सुलहनीय मामले, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, बंटवारा, निष्कासन वाद, भू-अर्जन जैसे योग्य मामलों को चिन्हित कर मध्यस्थता केन्द्र में भेजने पर चर्चा हुई।

सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि चिन्हित मामलों को समय पर मध्यस्थता केन्द्र, सारण को उपलब्ध कराएं। ताकि पक्षकारों को नोटिस भेजकर मध्यस्थता की प्रक्रिया पूरी की जा सके।