torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack भगवानपुर में 186 लीटर शराब के साथ धंधेबाज पकड़ा, कार-बाइक जब्त - गौरी किरण
Homeकृषिदेशबिहार

भगवानपुर में 186 लीटर शराब के साथ धंधेबाज पकड़ा, कार-बाइक जब्त

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के माघर बाजार में शुक्रवार को वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 186.4 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक स्विफ्ट कार और पल्सर बाइक भी जब्त की। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि एसआई राजेश कुमार सिंह और एएसआई राजीव कुमार संयुक्त रूप से संध्या गश्ती, वाहन जांच और अवैध शराब की छापेमारी के लिए निकले थे। माघर बाजार में वाहन जांच के दौरान एक स्विफ्ट कार और पल्सर बाइक जांच देख भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों वाहनों को पकड़ लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक चालक फरार हो गया।

कार की तलाशी में 10 कार्टून ऑफिसर चॉइस अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी मात्रा 86.4 लीटर थी। कार चालक माघर निवासी आशीष कुमार महतो को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पल्सर बाइक पर रखे काले बैग की तलाशी ली गई।

उसमें से 100 लीटर देशी शराब मिली। पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने फरार धंधेबाज का नाम माघर निवासी शैलेश कुमार महतो बताया। मद्य निषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार धंधेबाज को शनिवार को जेल भेजा गया।