भगवानपुर हाट(सीवान)सोमवार को अचानक आई आंधी-पानी से थाना क्षेत्र में कई पेड़ गिर गए। थाना भवन के सामने खड़ा गूलर का पेड़ टूटकर भवन पर गिर पड़ा। इससे थाना भवन का करकट टूट गया। परिसर में खड़ी कई बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक बाइक चौकीदार की थी। गनीमत रही कि कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। पेड़ गिरने से पुलिसकर्मी घबरा गए। थाना भवन पहले से जर्जर है। ऐसे में इसके और क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहता है।
आंधी में एनएच 331 पर भगवानपुर गांव में सड़क किनारे का पेड़ गिर गया। नदुआं गांव में ओवरब्रिज के पास एक गैरेज में खड़ी स्कॉर्पियो पर पेड़ गिरने से गाड़ी टूट गई। कई छोटे-बड़े पेड़ों के गिरने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई। बारिश से भगवानपुर बाजार में कई जगह पानी भर गया। इससे सड़क पर चलना मुश्किल हो गया।
तेज आंधी के बाद बिजली भी चली गई। गर्मी में लोग परेशान हो गए। बिजली कंपनी के जेई नदीम हसन ने बताया कि टूटे तारों की मरम्मत की जा रही है। एक-दो घंटे में बिजली बहाल हो जाएगी।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment