भगवानपुर हाट(सीवान)स्वामी विवेकानंद युवा मंडल ने रविवार को नया प्राथमिक विद्यालय मीरा टोला के परिसर में फलदार पेड़ लगाया। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत सीवान के तत्वावधान में चल रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ।
पेड़ लगाने के बाद गांव के युवाओं ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, पेड़ हैं तो कल है। पेड़ नहीं होंगे तो पृथ्वी रहने लायक नहीं बचेगी। इसलिए हर किसी की जिम्मेदारी है कि पेड़ लगाकर धरती को बचाएं।
शिक्षक श्रीकांत ने कहा, पेड़ों की कटाई से कभी सूखा तो कभी बाढ़ आ रही है। इसका संतुलन जरूरी है। इसका एकमात्र उपाय है ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना। उन्होंने कहा, पेड़ से फल, छाया और ऑक्सीजन मिलती है। समय रहते पेड़ नहीं लगाए तो धरती बंजर हो जाएगी।
इस मौके पर विनय शंकर सिन्हा, शिक्षक संजय पंडित, राजू कुमार, अमन कुमार, विकास कुमार, अनुप, मुकेश कुमार, अनु कुमारी और आस्था कुमारी सहित कई युवा मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment