Home

सीवान में सड़क दुर्घटना में सारण की एक महिला की मौत,एक युवक घायल

बिहार:सीवान में सोमवार को हुए सड़क दुर्घटना में सारण की एक महिला की मौत हो गई तथा एक युवक घायल हो गया।घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के उच्च पथ 227 ए पर सुघरी पंडाल के पास सोमवार को दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई तथा बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। जबकि दूसरे बाइक का चालक बाइक लेकर फरार हो गया। मृतक महिला मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सिल्हौड़ी गांव के जीतेन्द्र मांझी की पत्नी निर्मला देवी 35 वर्ष बताई जा रही है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है की मृत महिला अपने देवर राजा कुमार के साथ मदारपुर में किसी निजी क्लीनिक से इलाज कराकर घर लौट रही थी,तभी रास्ते में सुघरी पंडाल के पास दूसरे बाइक चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार महिला व बाइक चला रहा उसका देवर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टक्कर मारने वाला बाइक चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंच गए।स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीक के बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल देवर अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है।जिसके कारण इलाज कराने से इंकार कर दिया।

घटना के सूचना मिलते ही अस्पताल में जुटी भीड़

सड़क दुर्घटना में हुई मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में भीड़ लग गई।जिसमे महिला के रिश्तेदार अस्पताल में पहुंच रोने बिलखने लगे।जिससे अस्पताल में कुछ समय के लिए अफरा तफरी मच गया था।वही घटना की सूचना मिलने पर बसंतपुर थाना के पीएसआई स्वाति कुमारी अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया।मृत महिला अपने पीछे चार बच्चो को छोड़ गई है।जिसमे दो लड़का और दो लड़की है।इसके पति रेल फैक्ट्री में काम करते है।मृत महिला नारायण माझी की बड़ी बहू है।इसके मौत होने से परिवार में मातम और चित्कार से आसपास के लोगों में उदासी छा गई है।

सड़क दुर्घटना में युवती घायल, रेफर
भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के कैडिया वैश्य टोली के पास सोमवार को राष्ट्रीय उच्च पथ 227 ए पर दो बाइक के टक्कर होने से एक बाइक पर बैठी एक महिला गिर कर घायल हो गई। घायल महिला बसंतपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के जनार्दन सिंह की पुत्री बताई जाती है । वह अपने भाई राहुल सिंह के साथ मसरक की ओर जा रही थी।अचानक कौड़ियां वैश्य टोली के पास दूसरी बाइक सामने आ गई।जिससे असंतुलित होने के कारण मधु कुमारी अपनी बाइक से गिर कर घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए बसंतपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया गया ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago