Home

बाला में महिला ने फंदे से झूल की आत्महत्या, पुलिस ने पोस्टमार्टम में भेजा शव

सीवान:जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी के बाला गांव में एक महिला का शव शनिवार की सुबह घर में फंदे से झूलता मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान जामो थानाक्षेत्र के सिरिसिया निवासी चंदन महतो की पत्नी ममता देवी (25 वर्ष)हुई है।जो पिछले लगभग एक साल से अपने मैके लकड़ी नबीगंज के बाला गांव में पिता प्रभु महतो के घर रहती थी।शनिवार की सुबह जब परिजन जगे तो देखा की वह रस्सी के सहारे झूल रही है।

इसे देख परिजन शोर मचाने लगे। तब आसपास के लोग जुट गए व सूचना नबीगंज ओपी पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी लेने में जुट गई।उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया। मिली अनुसार बताया जा रहा है कि मृतका की शादी तीन वर्ष पूर्व जामो थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव के चंदन महतो के साथ हुई थी।

शादी के बाद महिला का पति हमेशा झगड़ा व मारपीट करते रहता था। लगभग एक वर्ष पूर्व उसने एक लड़की को जन्म दिया। उसके बाद वह पति के विवाद से आजीज हो कर अपने पिता के घर बाला आ गई एवं तब से बाला में ही रहने लगी थी। इस बीच उसका पति भी बाला आता-जाता रहता था। लगभग एक सप्ताह पहले वह बाला आया और अपनी पत्नी ममता से झगड़ा भी किया था। चर्चा है कि पति के झगड़ा व मारपीट के कारण ही महिला ने अपनी इहलिला समाप्त कर लिया।

पुलिस मृतका का मोबाइल अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि मृतका ने मरने से पहले अपने मोबाइल में एक रिकॉर्डिंग भी किया है।पुलिस हर बिंदुओं को ध्यान में रख छानबीन कर रही है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

4 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

3 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago