30 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन नहीं निकाल पाई शव
कोडरमा(झारखंड)जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के कुदरा श्मशान घाट के समीप बंद पड़े पत्थर खदान में डूबे 35 वर्षीय युवक रविंद्र कुमार मेहता की शव 30 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा शव निकाले जाने के लिए सकारात्मक पहल होता ना देखकर आक्रोशित ग्रामीणों ने कोडरमा गिरिडीह मुख्य पथ को महेशपुर चौक के समीप जाम कर दिया। जिसे सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।वहीं ग्रामीण तत्काल स्थानीय गोताखोरों व एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर तत्काल पानी से शव को निकालने की मांग पर अड़े हुए थे।उल्लेखनीय हो कि रविंद्र बुधवार को पत्थर खदान में नहाने गया था जहां खदान में उतरते समय उसके पैर फिसल जाने से गहरे पानी में जा गिरा जहां वह खदान के गहरे पानी में नीचे चला गया। मृतक डोमचांच नगर पंचायत में कचरा वाहन चलाने का काम करता था वहीं घटना के बाद नगर पंचायत प्रशासन की ओर से भी कोई सकारात्मक पाल नहीं की गई जिससे नगरवासी खासे से नाराज दिख रहे हैं।वहीं दूसरी ओर मामले को पूछे जाने पर एसडीपीओ ने बताया कि एनडीआरएफ की स्पेशल टीम बुलाने को लेकर प्रक्रिया जारी है देर रात तक एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच जाएगी।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment