बसंतपुर(सीवान)जुनैदपुर गांव के 22 वर्षीय सचिन कुमार का गुरुवार दोपहर प्रशिक्षण के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। वह बिहार पुलिस और होमगार्ड की भर्ती की तैयारी कर रहे थे।
बसंतपुर मुख्यालय के एक निजी कोचिंग सेंटर में शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए नियमित अभ्यास करते थे। गुरुवार को टाइगर जंप करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया। वह सिर के बल जमीन पर गिर पड़े। गिरने से उनकी गर्दन की हड्डी टूट गई।जिससे उसके शरीर के अन्य अंग काम करना बंद कर दिए है।
हादसे के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें गोरखपुर के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। वहां उनका इलाज चल रहा है। सचिन कुमार सिंगार महतो के बेटे हैं।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment