सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के अरूआ गांव में मंगलवार को आई एक बरात में कार पर सवार कुछ अपराधियों ने कन्या पक्ष की ओर से शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक को मंगलवार के मध्य रात्रि के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर फरार हो गए।इस मामले में एक अन्य युवक चाकू के वार से गंभीर रूप घायल हो गया।मृतक युवक गोपालगंज जिले बैकुंठपुर थाना क्षेत्र हमीदपुर गांव निवासी जगमोहन दुबे का कुंदन कुमार बताया जाता है।जबकि घायल युवक उसी गांव का जितेंद्र दुबे का पुत्र छोटू कुमार बताया जाता है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया।वही मृत युवक को इलाज के लिए सीवान ले जाने क्रम में स्थिति खराब होते देख बसंतपुर अस्पताल में भर्ती कराया ,जहा चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जहा से उसे पुनः अरूआ गांव लाया गया।घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी,एसआई अनिरुद्ध कुमार दलबल के साथ स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया।
बताया जाता है की मृतक युवक कुंदन कुमार घायल युवक छोटू कुमार के रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था,अरूआ गांव स्थित स्व.रघुनाथ तिवारी के घर आया था।जहा रघुनाथ तिवारी की पुत्री की शादी थी।घायल युवक ने बताया की एक कार सवार आए अपराधियों ने चाकू से हमला कर दिए।जिसमे कुंदन की मौत हो गई।घटना को अंजाम दे अपराधी फरार हो गए।थानाध्यक्ष के सूचना पर एफएसएल टीम पहुंची और साक्ष्य इकट्ठा कर अपने साथ ले गई।मृतक दो भाई और एक बहन बताया जाता है।छोटा भाई कुणाल कुमार तथा बहन पूजा कुमारी बताई जाती है।घटना के बाद कन्या पक्ष के लोगों में दहासत का माहौल कायम हो गया।वही वर पक्ष के लोग कन्या की विदाई कराकर बहु को अपने साथ ले गए।खबर प्रेषित होने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment