torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack खगड़िया में अनियंत्रित ट्रक के धक्के से कार में सवार एक युवक कि मौत ,चार अन्य गंभीर रूप से घायल - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

खगड़िया में अनियंत्रित ट्रक के धक्के से कार में सवार एक युवक कि मौत ,चार अन्य गंभीर रूप से घायल

खगड़िया(बिहार)जिले में सोमवार की रात्रि में पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित पेट्रोल पंप के पास झारखंड से आ रहे चार पहिया वाहन में सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मार दिया।जिससे पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायल का इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गया।

मृत युवक की पहचान बेगूसराय जिले के तेतरी डंडारी गांव नागेश्वर सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान सहरसा जिले के सौढ़ बाजार के शशि कुमार, सिमरी बख्तियारपुर के चंदन भगत, मनीष कुमार और अररिया के चंदन कुमार के रूप में हुई है।

घायल अररिया जिला के चंदन कुमार को सदर अस्पताल खगड़िया से बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। पसराहा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चार पहिया वाहन पर सवार सभी झारखंड से एक तिलक समारोह में भाग लेकर वापस लौट रहे थे।