भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र केे मुंदीपुर माली टोला महादलित टोला के युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा एनएच 331 पर सीवान और सारण जिले की सीमा पर पिंडरा के पास हुआ। युवक की पहचान मदन बांसफोर के पुत्र वीरेन्द्र बांसफोर के रूप में हुई है। वह सारण जिले के सेमरी सोनौली में बहन के घर शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत भगवानपुर हाट सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। आसपास के लोग ढांढस बंधाने में जुटे रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment