भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के बड़कागांव पंचायत के शाहटोला रहुआ के पावट में एक युवक शव मिला है।गांव में भैंस चराने आए युवक शव देख डर गए।इसके बाद गांव में इसकी सूचना दी।सूचना आग की तरह फैल गई।शव को देखने के लिए आस पास के लोगों का भीड़ उमड़ गया।और घटना की सूचना थाना को दी गई।सूचना मिलन पर पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी, अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह,एसआई अनिरुद्ध कुमार, एएसआई राजीव कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच मामले की तहकीकात में जुट गए है।
युवक गांव के वैशाखी महतो का 20 वर्षीय पुत्र सतीश महतो बताया जा रहा है।युवक के परिजनों ने प्रेम प्रसंग में गांव के लोगों पर हत्या कर शव को छुपाने के नियत से फेकने का आरोप लगा रहे थे।मृत युवक के पिता वैशाखी महतो ने बताया की रविवार को शाम में करीब सात बजे शौच के लिए गया था।जिसके बाद रात्रि में नव बजे फोन करने पर रिंग हुआ।लेकिन उससे बात नहीं हुई है।युवक की बहन ने बताया की गांव के ही एक लड़की से मेरा भाई मोबाइल पर बात करता था।जिसके ही परिवार के लोगों द्वारा हत्या कर फेका है।युवक का मोबाइल नहीं मिला है।घटना की सूचना मिलने पर मुखिया प्रतिनिधि विकास सिंह वीरप्पन,दिनेश राय,सरपंच श्रीराम उपाध्याय,सौरव कुमार,संतोष कुमार,लक्षण महतो सहित सैंकड़ों महिला और पुरुष उपस्थित रहे।इस संबंध में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही है।जल्द ही खुलास कर लिया जाएगा।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment