Home

लकड़ी नवीगंज में प्रेम प्रसंग के शक में युवक की चाकू गोदकर हत्या, गांव में सनसनी

सीवान:जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के बाला गांव में प्रेम प्रसंग के शक में एक 20 वर्षीय युवक दिनेश कुमार यादव की उसके प्रेमिका के भाई ने चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी। शव गांव के पास गन्ने के खेत में मिला, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।मृतक की पहचान सुरेंद्र राय के 20 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक लड़की से था।

शुक्रवार देर रात प्रियंका के भाई गुड्डू यादव और विपिन यादव ने युवक को गन्ने के खेत में घेरकर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।सूचना मिलते ही अनुमंडल डीएसपी अमन समेत लकड़ी नबीगंज, बसंतपुर और भगवानपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने प्रेमिका प्रियंका कुमारी और उसकी मां लाली कुमारी को हिरासत में ले लिया है। बीच-बचाव करने पहुंची प्रियंका के हाथ में भी चाकू लगने से चोट आई है।

आरोपी दोनों भाई गुड्डू यादव और विपिन यादव फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बन गया हैं। जिसको देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago