Home

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार देर रात थाना क्षेत्र के धवरी सरमी गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान अरुण कुमार के 22 वर्षीय पुत्र राजन कुमार उर्फ राजा के रूप में हुई है। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार सुबह सहजीतपुर-मसरख मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे कई घंटे आवागमन बाधित रही।

राजन कुमार गांव के ही एक कार गैराज में काम करता था। शुक्रवार रात वह रोज की तरह काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसे चाकू गोद कर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ देर बाद ग्रामीणों ने राजन को सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस राजन को इलाज के लिए बनियापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मसरख शव रखकर परिजन ने सड़क किया जाम

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जा में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सहाजितपुर-मसरख मुख्य सड़क के बिचोबीच शव रखकर सड़क को जाम कर दिया।जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लाईन लग गई।परिजनों का आरोप है कि युवक को गंभीर हालत में मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें समय पर सूचना नहीं दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने परिजनों की बिना अनुमति के ही पोस्टमॉर्टम करा दिया गया, जिससे ग्रामीण भड़क गए।

पुलिस के समझाने के बाद शांत हुए लोग

मसरख सहाजितपुर सड़क जाम की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ राजकुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गए। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। बहुत मेहनत के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया और आवागमन को चालू कराया। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज और मोबाईल सीडीआर खंगाले में जुट गई हैं। पुलिस हत्या के सभी एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस घटना का जल्द ही खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी में जुट गई है। वही घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago