साहिबगंज(झारखण्ड)साहिबगंज जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर भारी मात्रा में प्रतिबंध लॉटरी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।जहाँ प्रतिबंध लॉटरी का अनुमानित मूल्य 36 करोड़ 15 लाख 75 हजार रूपया बताई जा रही है ।इस मामले की जानकारी डीएसपी यज्ञ नारायण तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि राधानगर थाना प्रभारी राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि राधानगर थाना अन्तर्गत मसना गांव में सिठुन मदाय अवैध लॉटरी को बड़हरवा से लाकर अपने घर में रखे हुये है।इस सूचना को थाना प्रभारी राधानगर पुओनि राकेश कुमार के द्वारा वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजमहल के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।छापामारी दल मसना गांव पहुँची तो एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किया। उस व्यक्ति को पुलिस बल के द्वारा रोका गया और पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम सिठुन नदाब पिता केगुल नदाव ग्राम मसना थाना-राधानगर जिला-साहिबगंज बतलाया। उस व्यक्ति के घर एवं टेम्पु का तलाशी लेने पर टेम्पु से 29 पैकेट लॉटरी बरामद किया गया। जिसका अनुमानित मुल्य 36 करोड़ 15 लाख 75 हजार रूपया है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment