छपरा:भगवानबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा के साथ एक युवक को पकड़ा। वह काले रंग के पॉलिथिन में कुछ लेकर काशी बाजार मुख्य सड़क की ओर आ रहा था। शक होने पर पुलिस ने उसे रोका। पूछताछ और तलाशी में उसके पास से 155 ग्राम गांजा और 3540 रुपये नकद मिले।
गिरफ्तार युवक की पहचान शुभम कुमार के रूप में हुई। वह भगवानबाजार पंच मंदिर का रहने वाला है। शुभम के खिलाफ भगवानबाजार थाना में कांड संख्या 379/25, दिनांक 13.07.25 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में भगवानबाजार थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment