नयागांव. नयागांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। घटना 6 जून की है। पुलिस की गश्ती टीम पुराना एनएच-19 पर वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान सोनपुर की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। युवक बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में युवक बाइक के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जांच में पता चला कि बाइक चोरी की है। इसके बाद बाइक को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में नयागांव थाना में कांड संख्या 94/25, दिनांक 6 जून 2025 को बीएनएस की धारा 303(2)/317(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार युवक की पहचान पीनू कुमार के रूप में हुई है। वह शंभू राय का बेटा है और बरियारचक, थाना नयागांव, जिला सारण का रहने वाला है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल जब्त की है। कार्रवाई में नयागांव थाना अध्यक्ष समेत थाना के अन्य पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment