भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड कार्यालय परिसर में बंद पड़ा आधार कार्ड बनाने और सुधार करने वाला काउंटर फिर से चालू हो गया है। यह काउंटर करीब एक साल से बंद था। इससे लोगों को नया आधार बनवाने और सुधार कराने में परेशानी हो रही थी।
बीडीओ कुमार विशाल ने बताया कि विभागीय पहल से यह काउंटर फिर से शुरू किया गया है। अब यहां नया आधार कार्ड बनवाने और पुराने में सुधार का काम हो रहा है। इससे लोगों को सहूलियत मिलेगी।
केन्द्र के संचालक संतोष कुमार राय ने बताया कि सोमवार से आधार बनाने का काम शुरू हो गया है। अठारह वर्ष तक के बच्चों का नया आधार कार्ड निःशुल्क बन रहा है। सुधार के लिए तय शुल्क जमा करना होगा। फिलहाल नाम और जन्मतिथि सुधारने में दिक्कतें आ रही हैं।
एस एस हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में स्कूली बच्चों का आधार बनाने का सेन्टर विभागीय आदेश पर 31 मार्च से बंद कर दिया गया था। अब प्रखंड परिसर में काउंटर चालू होने से स्कूली बच्चों का आधार भी बन सकेगा।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment