बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं में आधार कार्ड जरूरी है। लेकिन जिले के कई आधार केंद्र फिलहाल बंद हैं। महादलित टोलों के अधिकतर लोगों का अब तक आधार नहीं बना है। इससे वे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि कार्यकारी एजेंसी आधार बनाने में रुचि नहीं ले रही है। MKS इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक और बैंक द्वारा किए जा रहे पंजीकरण और अपडेशन का प्रचार भी नहीं हो रहा है। इस लापरवाही पर संबंधित पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
डीआरडीए निदेशक को निर्देश दिया गया कि कार्य योजना बनाकर आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूलों के बच्चों का आधार बनवाएं। ग्रामीण विकास विभाग के आधार पंजीकरण केंद्रों की निगरानी करें। किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करें।
डाक अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि 14 अप्रैल से महादलित टोलों में लगने वाले शिविरों में IPPS के माध्यम से छूटे लोगों का आधार पंजीकरण पूरा करें।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment