Home

आंगन में दीवाल जुड़वाने को लेकर हुई खूनी संघर्ष में पांच घायल

भगवानपुर हाट (सिवान)थाना क्षेत्र के सहसरॉव पंचायत के चक्रवृद्धि गांव में आंगन में दीवाल जुड़वाने को लेकर हुई खूनी संघर्ष में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से पंचों घायलों को इलाज के लिए भगवानपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों में प्रथम पक्ष से सद्दाम हुसैन 23 वर्ष ,जलालुद्दीन 60 वर्ष दोनों पितापुत्र है जबकि दूसरे पक्ष से घायलों में भी पितापुत्र सब्बीर हुसैन,सकील अहमद व पिता नसरुद्दीन घायल हुए है।

प्रथम पक्ष के घायल सद्दाम हुसैन को माथे से गंभीर चोट होने के कारण बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि इन दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर कई बार पंचायती भी हुई थी। लेकिन विबाद नहीं सुलझा। शनिवार के सुबह दूसरे पक्ष ने आंगन में अधिक जमीन पकड़ कर दीवाल खड़ा कर रहा था। अधिक जमीन पकड़ दीवाल खड़ा करने की सूचना पुलिस को देकर घर गया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने प्रथम पक्ष पर हमला कर दिया। उसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडों से खूनी संघर्ष हुआ। दोने पक्ष आपसे में सहोदर भाई व इनकी पत्नी बहन बतायी जा रही है।खबर प्रेषित होने तक किसी पक्ष से थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

बिहार में राजद की बनेगी सरकार : मुरारी दास त्यागी

अयोध्या : बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनेगी। सरकार बनने…

2 days ago

जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में माघर विद्यालय की छात्राओं नें परचम लहराय

भगवानपुर हाट(सीवान)जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल- कुद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय सीवान…

3 days ago

लकड़ी नवीगंज पुलिस की कार्रवाई से शराब के धंधेबाजों में दहशत

लकड़ी नवीगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के कपड़ीपुर मुसहर टोली में थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में…

3 days ago

सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सुघरी स्थित राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज सुघरी में गुरुवार को केंद्रीय…

3 days ago

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के चेहल्लुम में शामिल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मास्थान निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के…

2 weeks ago

राजश्री डेयरी के प्रथम वर्षगांठ पर पशुपालकों के बीच जार का वितरण

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित राजश्री डेयरी प्रोडक्ट के पहले वर्षगांठ पर पशुपालकों…

2 weeks ago