छपरा(बिहार)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सारण के द्वारा विश्वविद्यालय कैंपस में जोरदार प्रदर्शन किया गया। विदित हो कि विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा विगत दो दिनों से गेट बंद कर कोई भी छात्र-छात्रा का कार्य नहीं किया जा रहा था। गेट बंद करके विश्वविद्यालय के पदाधिकारी केवल भ्रष्टाचार में लिप्त रहते है।भ्रष्टाचार का ऐसा नंगा नाच जयप्रकाश विश्वविद्यालय के इतिहास में कभी नहीं देखा गया है। जातीय आधार पर शिक्षकों,कर्मचारियों, छात्रों को प्रताड़ित करना इनका पेशा हो गया है।
हम लोग राज्य सरकार से मांग करते हैं कि विश्वविद्यालय पदाधिकारी का वेतन तब तक बंद रखा जाये जब तक की सारे परीक्षा और नामांकन सही नहीं हो जाए। हम लोग राजभवन से भी मांग करते हैं कि ऐसे विश्वविद्यालय के पदाधिकारी को तुरंत हटाया जाये। वही जोरदार प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन झुका और गेट को खोला उसके बाद आंदोलनकारी शांत हुए।प्रदर्शनकारियों में प्रमुख रूप से नगर मंत्री गुलशन कुमार, छात्र नेता अंकित कुमार, छात्र नेतृत्वकर्ता रजनीकांत सिंह,अभिभावक नवलेश कुमार सिंह, स्नेहा, पूजा अमरेंद्र समेत सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment