Categories: Home

आरटीपीएस काउंटर पर पहुंच एएसडीओ ने कतार में लगे से की बातचीत

उर्वरक विक्रेताओं के दुकान जांच में स्थल पर दुकान गायब

भगवानपुर हाट(सीवान)बुधवार को एएसडीओ किशल्य श्रीवास्तव ने औचक रूप से आरटीपीएस काउंटर पर पहुंच कतार में खड़े लोगों से बातचीत की। कतार में खड़े संजय सिंह,बेबी कुमारी, विनय कुमार आदि ने एएसडीओ को बताया कि कई दिनों से जाति, आय तथा निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कतार में घण्टों लगने के बाद लौट जाते है।इनकी समस्या को सुनने के बाद उन्होंने बीडीओ डॉ
अभय कुमार को कार्य में गति लाने का निर्देश दिया । उन्होंने आरटीपीएस कार्यालय में कार्यरत सभी
कार्यपालक सहायकों को भी लाभुकों के सुविधा पर ध्यान रखने का हिदायत दिया । उन्होंने इंदिरा आवास , पारिवारिक लाभ योजना आदि की भी समीक्षा की । वही एएसडीओ ने प्रखंड क्षेत्र के सुघरी गांव स्थित मेसर्स श्रम खाद बीज भंडार तथा महमदा स्थित ब्याहुट खाद बीज भंडार के दुकान को खोजने में घंटों परेशान रहे । एएसडीओ ने बताया कि उक्त दोनों उर्वरक बिक्रताओ के खिलाफ यूरिया बेचने में अनियमितता बरतने का शिकायत मिला है । ऐसा माना जाता है कि दोनों दुकानदार अनुदानित दर पर यूरिया का उठाव कर कालाबाजारी कर दिया है । जिसकी शिकायत मिलने पर जांच करने पहुंचे थे । उन्होंने बताया कि दोनों दुकान धरातल पर गायब पाए गए । जांच के दौरान बीडीओ डॉ अभय कुमार
तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय कुमार भी शामिल थे । उर्वरक दुकानों के जांच की खबर
से क्षेत्र के सभी खाद बीज के दुकानदारों में हड़कंप मच गया है ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago