Home

अतिक्रमण के कारण एनएच पर हादसा, स्कूटी सवार महिला घायल

भगवानपुर हाट(सीवान)भगवानपुर मंदिर चौक के पास रविवार को अतिक्रमण से संकरे हुए एनएच-331 पर स्कूटी सवार महिला ट्रक की चपेट में आ गई। महिला सड़क पर गिर गई और घायल हो गई। हादसा होते ही बाजार में मौजूद लोग चिल्लाने लगे। स्थानीय लोगों ने दौड़कर महिला को उठाया और इलाज के लिए ले गए। घायल महिला की पहचान रामपुर दर्जी टोला निवासी आसमा खातून के रूप में हुई। वह अपने परिवार के सदस्य के साथ स्कूटी पर बाजार आई थी। मंदिर चौक से थाने की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि ट्रक चालक सतर्क था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

मंदिर चौक के आसपास एनएच-331 और भगवानपुर मोरा मुख्य मार्ग पर ठेला, खोमचा और फल दुकानों के कारण सड़क संकरी हो गई है। अवैध वसूली कर इन दुकानों को चलने दिया जा रहा है। मंदिर चौक से टेलीफोन एक्सचेंज ऑफिस तक सड़क पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारी रोज इस रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं कर रहे। यदि प्रशासन समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाता, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago