रिविलगंज(सारण)थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना 6 जून 2025 को थाना को मिली थी। पीड़िता के परिजन ने लिखित आवेदन देकर बताया कि मो. उस्मान मियाँ, पिता स्व. छोटक मियाँ, निवासी मोहनबाजार, थाना महाराजगंज, जिला सिवान ने बच्ची के साथ छेड़खानी की।
पुलिस ने आवेदन के आधार पर रिविलगंज थाना कांड संख्या 183/25, दिनांक 06.06.25, धारा 74/75 बीएनएस और 8/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी मो. उस्मान मियाँ को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
गिरफ्तारी की कार्रवाई में रिविलगंज थानाध्यक्ष सहित थाना के अन्य पदाधिकारी और कर्मी शामिल रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment