बनियापुर(सारण)पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना 21 जून की रात बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में हुई। यहां रमेश सिंह ने अपने पड़ोसी विपिन सिंह पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। हमले में विपिन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही बनियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल विपिन को इलाज के लिए पीएचसी बनियापुर में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।
घटना को लेकर वादी के लिखित आवेदन पर बनियापुर थाना में कांड संख्या 282/25, दिनांक 22 जून 2025 को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बनियापुर थाना क्षेत्र के भुमिहारा गांव का रहने वाला है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
गिरफ्तारी में बनियापुर थानाध्यक्ष और थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment