Home

गर्भवती भावज के साथ मारपीट के मामले में आरोपी भसूर गिरफ्तार

गिरिडिह(झारखंड)जिले के बिरनी थाना के बरमसिया पंचायत अंतर्गत टाटो में भसूर ने गर्भवती भावज को बेरहमी से पीटने के कारण गर्भवती महिला का गर्भपात हो जाने के मामले में बिरनी पुलिस ने गुरुवार को आरोपी भसूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। टाटो निवासी पुनीत प्रसाद वर्मा ने बताया कि बीते 9 अप्रैल को अपना बकाया 1.5 लाख रुपए अपने बड़े भाई महेंद्र प्रसाद वर्मा से मांगने गया तो वह टाल मटोल करने लगा जब हमने उन्हें याद दिलाया कि जब वह घर की ढलाई कर रहा था तब वह उधार के रूप में लिया था । थोड़े ही देर में आगबबूला हो गया कहने लगा कोई उधारी नहीं जानते हैं और मार- पीट पर उतर गया।

वह अपने बेटा मदन कुमार एवं पत्नी लीलावती देवी सभी ने मेरे साथ मारपीट करने लगा। होहल्ला सुनकर मेरी पत्नी अनिता देवी बीचबचाव के लिए आई तो उसे भी बाल खिंचते हुए पटक दिया एवं गर्भवती के पेट मे लत से मंरने लगा।
घटना के तुरन्त बाद पत्नी को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया परन्तु चिकित्सकों ने चैताडीह रेफर कर दिया परन्तु वहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद कहा बच्चे का गर्भपात हो गया है।

पूर्व में डकैती का केस
जानकारी के अनुसार महेंद्र प्रसाद वर्मा अपने 4 भाइयों में सबसे बड़ा है। सभी मजदूरी का काम करते हैं।महेंद्र सूरत में रहता है।महेंद्र डकैती के मुकदमे में पहले भी 3 बार जेल जा चुका है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

6 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 week ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 week ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 week ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago