Home

बसंतपुर नगर पंचायत के परिसीमन की कार्रवाई शुरू

बसंतपुर(सीवान)नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह के अध्यक्षता में सोमवार की दोपहर में नगर पंचायत भवन बसंतपुर में वार्डों की परिसीमन के लिए बैठक की गई।

जिसमें तय 11 नये वार्ड के परिसीमन एवं गठन के लिए पूर्व के 17 ग्राम पंचायत के वार्डों का भौतिक सत्यापन किया गया। नगर पंचायत बसंतपुर में चार गांव करही ख़ुर्द, बसंतपुर, सिपाह व नगौली में 11 नय वार्ड की प्रक्रिया की जा रही है। जिसमें करही ख़ुर्द में 2 बसंतपुर में 5 सिपाह में 3 तथा नगौली 1 वार्ड बनायें जा रहे है। वार्ड परिसीमन की सभी कार्रवाई मंगलवार को पूरी कर ली जायेगी।

नगर पंचायत बसंतपुर के एक वार्ड में सात सौ आठ से सतरह सौ आठ मतदाताओं को रखने का निर्देश है। इसी आधार पर नगर पंचायत के कुल मतदाता 13293 में 11 वार्ड बनाये जा रहे है। मौके पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार,प्रभारी प्रधान सहायक प्रत्युश कुमार गौतम कार्यपालक सहायता विजय कुमार प्रजाति, बीसीओ शशिकांत कुमार,भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, रविन्द्र सिंह, अम्बिका यादव, विरेश राम, संजय बाबा, अखिलेश सिंह, बीके राय आदि मौजूद थे

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago